सतनाम प्रेरणा स्थल जोरहाडबरी और कोरबी में डॉ भीमराव अंबेडकर जी के जयंती धूमधाम से मनाया

सेंट्रल छत्तीसगढ़(विनोद उपाध्याय)हरदीबाजार.. पाली विकास खंड अंतर्गत आने वाले सतनाम प्रेरणा स्थल ग्राम पंचायत जोरहाडबरी में ममतामयी मिनीमाता जी की प्रतिमा अनावरण एवं कोरबी में बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की 133 वी जयंती के अवसर पर बाबा साहेब जी की प्रतिमा अनावरण बड़े धूमधाम से किया गया , उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत , कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत एवं अकलतरा विधायक राघवेन्द्र सिंह उपस्थित रहे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा कि ममतामयी मिनीमाता जी की जीवन के बारे में बताते हुए कहा की मेरे परिवार पर उनका अमुल्य योगदान रहा है साथ सभी एकजुट होकर हर समाज का कार्यक्रम एक साथ होकर मना रहे हैं बाबा अंबेडकर जी की दिए हुए संदेश का हम सभी पालन कर रहे हैं । वहीं कोरबा सांसद ने कहा कि हर समाज एकजुट होकर बाबा के दिए हुए हर संदेश को घर घर जाकर बताये ताकि लोगों को उनकी इस देश प्रति एवं महिलाओं के लिए दिये अमुल्य योगदान से परिचित हो उन्होंने कहा बाबा ने एक कलम से पुरी इतिहास लिख दिया अकलतरा विधायक ने अपने उद्बोधन में कहा कि कोयला की नगरी कोरबा के हर जनता बाबा अंबेडकर जी की जयंती पुरे समाज के बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक बड़े धूमधाम से मनाया जाता हैं । बाबा अंबेडकर हर व्यक्ति के दिल में बसा हुआ है ,वही कार्यक्रम के आयोजक मुकेश कुमार ने समाज को एकजुट एवं बाबा साहेब डाॅ भीमराव अंबेडकर के संदेश को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य के लिए यह आयोजन किया था ,कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक कटघोरा पुरुषोत्तम कंवर , सांसद प्रतिनिधि हरिश परसाईं , प्रदेश सचिव तनवीर अहमद , जिलाध्यक्ष मनोज चौहान ,सुरज महंत , महामंत्री गोपाल यादव , इस्तियाक खान , संतोषी पाटले , प्रभा तंवर,विकास सिंह , गुलशन जायसवाल , ब्लाक अध्यक्ष हरदीबाजार कौशल श्रीवास , चन्द्रहास राठौर , रामशरण कंवर , सभापति कमलेश कुर्रे , भुवन गहिलवारे, सरपंच बुडगन नवल किशोर सिंह, सरपंच जोरहाडबरी चन्द्रलेखा सिंह मरकाम, कोरबी सरपंच विजय सिंह धनुहार, मनीराम रात्रे, घनश्याम कुर्रे, रमेश कुर्रे, श्यामलाल रात्रे , विदेशी कवर , रामनारायण पटेल , अशोक पाटले , श्रवण कश्यप , द्वारिका यादव , लक्ष्मी बंजारे सहित बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठ जन , महिलाएं एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे ।