
कटघोरा। शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन मोहलाइनभाठा में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति, मोहलाइनभाठा द्वारा विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई। माता रानी के विराजमान होते ही क्षेत्र में नवरात्रि उत्सव का शुभारंभ हो गया। श्रद्धालुओं में उत्साह और उल्लास का वातावरण है तथा पूरा क्षेत्र मां दुर्गा की भक्ति में सराबोर नजर आ रहा है।
16 अक्टूबर को भव्य जागराता और 17 अक्टूबर को ग्रैंड गरबा का होगा आयोजन

नवरात्रि एवं दशहरा महोत्सव को भव्य बनाने के लिए समिति द्वारा विशेष तैयारियां की गई हैं। आकर्षक पंडाल, साज-सज्जा और विद्युत रोशनी के साथ श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। समिति के सदस्य एवं पदाधिकारी आयोजन को सफल और यादगार बनाने के लिए जुटे हुए हैं.

धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आकर्षण का केंद्र
समिति द्वारा नवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं के मनोरंजन एवं धार्मिक आस्था को ध्यान में रखते हुए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन के तहत 16 अक्टूबर को भव्य जागराता तथा 17 अक्टूबर को ग्रैंड गरबा का आयोजन होगा। इन कार्यक्रमों में महमाया म्यूजिकल ग्रुप द्वारा शानदार प्रस्तुति दी जाएगी। धार्मिक भजनों और संगीत के साथ गरबा की रंगारंग प्रस्तुतियां महोत्सव का प्रमुख आकर्षण रहेंगी।श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील
सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति, मोहलाइनभाठा ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं, युवाओं, महिलाओं एवं नागरिकों से नवरात्रि और दशहरा महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रमों की शोभा बढ़ाने की अपील की है।
माता रानी की स्थापना के साथ ही मोहलाइनभाठा में नौ दिनों तक भक्ति, आस्था और उत्सव का माहौल बना रहेगा। समिति ने सभी श्रद्धालुओं को नवरात्रि एवं दशहरा महोत्सव में सादर आमंत्रित किया है।जय माता दी 🚩🙏