श्रीमद् भागवत कथा मनुष्य के मृत्यु को महोत्सव में बदल देती है

Oplus_16908288

सेंट्रल छत्तीसगढ़(विनोद उपाध्याय)हरदी बाजार... ग्राम रलिया में चल रहा श्रीमद् भागवत कथा महापुराण में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल जी का आगमन हुआ भागवताचार्य पंडित दयानंद कृष्ण महाराज जी वृंदावन श्रीधाम शिक्षा विद भलपहरी वाले के मुखारविंद से कथा का रसपान कर महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त किया इस दौरान उपस्थित जिला पंचायत सदस्य विनोद यादव,वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत तिवारी,मण्डल अध्यक्ष दिनेश राठौर उपस्थित हुए ,कथा के दौरान पं दयानंद कृष्ण जी ने कथा के छठवें दिन रास महारास प्रसंग भगवान का मथुरा जाना कंस का वध उद्धव प्रसंग रुक्मिणी मंगल की कथा सुनाई ,कथा में महाराज जी ने बताया भगवान के तीन मुख्य सखा थे उद्धव अर्जुन सुदामा सारे ब्रजवासियों को भगवान ने अपना सखा नहीं अपितु प्राण कहां है भागवताचार्य दयानंद कृष्णा महाराज ने गंगा रूपी अमृतमय कथा का रसपान श्रद्धालुओं को श्रवण कराते हुए कहा कि श्री मद् भागवत कथा श्रवण मनुष्य के मृत्यु को भी महोत्सव में बदल देता है एवं पूरे परिवार को धन्य बनाकर मोक्ष को प्राप्ति कराता है
एक कथा केवल सुनने वाले का कल्याण नहीं अपितु जिस स्थान में हो जिस गांव में समस्त ग्रामवासी के लिए भी कल्याणकारी होती है इस दौरान दोपहर 3.30 से रात्रि 8.30 तक श्रद्धालुजन भारी संख्या में उपस्थित होकर मंत्र मुग्ध होकर कथा का रसपान कर रहे हैं ।।