सीएसी संघ पोड़ी उपरोड़ा का पुनर्गठन संपन्न: ओम प्रकाश तेलासी बने अध्यक्ष, नवीन खोब्रागड़े को सचिव और राकेश एक्का को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी

पोड़ी उपरोड़ा (कोरबा): एक वर्ष के लंबे इंतजार के बाद सीएसी संघ पोड़ी उपरोड़ा का पुनर्गठन सर्वसम्मति से संपन्न हो गया है। मार्गदर्शक जिला सहसचिव के निर्देशानुसार 18 अगस्त 2026 को बीआरसी भवन, पोड़ी उपरोड़ा में बैठक व चुनाव कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन कर सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

​सभा में सर्वसम्मति से श्री ओम प्रकाश तेलासी को अध्यक्ष, श्री नवीन कुमार खोब्रागड़े को सचिव तथा श्री राकेश एक्का को कोषाध्यक्ष चुना गया।

नवगठित कार्यकारिणी का विवरण:

  • उपाध्यक्ष: राजेश श्रीवास, हरिओम जायसवाल, तिहार सिंह कंवर एवं अशोक सिंह तंवर
  • सहसचिव: नंद कुमार राज एवं यशवंत कुमार जायसवाल
  • मीडिया प्रभारी: खेमनारायण कौशल एवं तिजराम पटेल
  • संगठन मंत्री: राम सिंह राज, जितेंद्र कुमार भारद्वाज एवं गजेन्द्र कुमार भास्कर
  • महिला पदाधिकारी: श्रीमती रीमा श्रीवास्तव
  • संरक्षक मंडल: एम.आर. श्याम, राधेश्याम पटेल, सी.आर. कंवर, संतोष कुमार जगत, बृजलाल कुर्रे, भुनेश्वर ओडे, दिलमोहन खैरवार, हरिहर सिंह कंवर, के.सी. मरकाम, सुरेश कुमार साहू एवं विजय कुमार पुहुप
  • कार्यकारिणी सदस्य: सम्मार सिंह तिग्गा, हरिराम अहिरवार, हालू राम महार, शंकर सिंह उइके एवं विजय कुमार ताम्रकार

संगठन को नई दिशा देने का संकल्प

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संघ के सदस्यों के हितों की रक्षा करने, संगठन को मजबूत बनाने, आपसी विश्वास और जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देने तथा वित्तीय प्रबंधन में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने का संकल्प लिया। संघ ने सभी सदस्यों के सहयोग और मार्गदर्शन से संगठन को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और सक्रिय बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।