शांति नगर शिव मंदिर में बच्चों ने बैठाया बाल गणेश

*विघ्नहर्ता बाल गणेश विराजे, बच्चों ने सजावट कर की पूजा*

सेंट्रल छत्तीसगढ़ (विनोद उपाध्याय)हरदीबाजार:-  सोमवार को जहा एक ओर भगवान शिव जी का पवित्र वार था वही तीजा पर्व मां पार्वती तो गणेश चतुर्थी का विशेष शुभमुहूर्त भी रहा। क्षेत्र में जगह-जगह गणेश भगवान की प्रतिमा स्थापित कर समितियों ने पूजा-अर्चना शुरू की वही हरदीबाजार शांतिनगर स्थिति शिवमन्दिर में ईशान (शिवम्), प्रतीक (कान्हा), धैर्य (यशु) व लक्की ने बाल गणेश की स्थापना कर विधि-विधान से पूजन अर्चन कर फल लड्डू का भोग चढ़ाकर प्रसाद का वितरण किया और गणपति बप्पा मोरया के जय कारे लगाए।