No Image

एनटीपीसी कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित

September 26, 2026 CENTRAL CHATTISGARH 0

दिनांक 25 सितंबर 2026 को कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन एनटीपीसी कोरबा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसोसिएशन के संगठनात्मक विस्तार, ठेकेदारों की समस्याओं, आपसी समन्वय एवं भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन एनटीपीसी कोरबा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

नवगठित कार्यकारिणी

संरक्षकः श्री बसंत मिश्रा जी

संरक्षकः श्री आमोद शंकर कश्यप जी

अध्यक्षः श्री विपिन कुमार जी

सचिवः श्री श्याम बाबू यादव जी

सह-सचिवः श्री प्रदीप पाण्डेय जी

कोषाध्यक्षः श्री जसवीर सिंह जी

बैठक में सभी सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने, ठेकेदारों के हितों की रक्षा करने तथा एनटीपीसी कोरबा में ठेकेदारों से संबंधित विभिन्न विषयों को उचित मंच पर सामूहिक रूप से रखने का संकल्प लिया।

कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन एनटीपीसी कोरबा द्वारा ठेकेदारों से संबंधित निविदा, कार्यदिश, भुगतान, कार्य-विस्तार, सुरक्षा, प्रशासनिक समस्याओं एवं अन्य कार्यस्थल संबंधी विषयों के समाधान के लिए संबंधित विभाग एवं प्रबंधन के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा।

नवनियुक्त अध्यक्ष श्री विपिन कुमार जी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की एकता एवं मजबूती के लिए सभी से सहयोग की अपील की।

सचिव श्री श्याम बाबू यादव जी ने कहा कि एसोसिएशन के सभी सदस्यों की समस्याओं को व्यवस्थित रूप से संबंधित अधिकारियों एवं प्रबंधन के समक्ष रखा जाएगा तथा उनके समाधान के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे।

बैठक के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं तथा संगठन की एकता, पारदर्शिता, आपसी सहयोग एवं ठेकेदारों के हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

दिनांक: 25/09/2026

स्थानः एसोसिएशन भवन

जारीकर्ता

कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन एनटीपीसी कोरबा

अध्यक्ष – श्री विपिन कुमार जी

सचिव – श्री श्याम बाबू यादव जी

कोषाध्यक्ष – श्री जसवीर सिंह जी

No Image

वरिष्ठ पत्रकार शिव कुमार शर्मा का हैदराबाद में निधन, कटघोरा में शोक की लहर

September 26, 2026 CENTRAL CHATTISGARH 0

कोरबा ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ) :कटघोरा के वरिष्ठ पत्रकार एवं पत्रकार संघ के सदस्य शिव कुमार शर्मा ( शिबू महाराज) का आज सुबह हैदराबाद के […]