
कोरबा/कटघोरा 22 नवम्बर 2022 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) शिवप्रसाद गुप्ता: कटघोरा थान्तर्गत ग्राम रामपुर के पास चकचकवा पहाड़ी के पीछे बायपास सड़क के पास बने तालाब में दोपहर दो बच्चों के डूबने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर कटघोरा पुलिस व डायल 112 मौके पर पहुंची और गोटखोरों की मदद से तालाब में डूबे दोनों बच्चों की तलाश में जुटी हुई है।