
कोरबा/पाली 20 नवंबर 2023 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : विधानसभा चुनाव की समीक्षा करने हेतु प्रदेश प्रभारी ने सभी प्रत्याशियों को आज राजीव भवन रायपुर तलब किया था । पाली तानाखार की कांग्रेस प्रत्याशी दुलेश्वरी सिदार ने उनसे भेट कर रिपोर्ट पेश की, और कांग्रेस कार्य कर्ताओं की मेहनत से जीत को सुनिश्चित बताया । इस दौरान कांग्रेस के उन कार्यकर्ता नेताओं के नामों की भी जानकारी दी गई जिन्होंने पार्टी का विरोध किया या या काम नही किया । उनके साथ ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष यशवंत लाल, सुरेश गुप्ता ने भी प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज से भी मुलाकात कर वस्तुस्थिति से अवगत कराया । माना जा रहा है की आने वाले समय में पार्टी विरोधी कार्य करने वालो की छुट्टी तय है।