
कोरबा/कटघोरा 20 नवम्बर 2023 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) शिवप्रसाद गुप्ता : आस्था का महापर्व छठी भगवान सूर्य की उपासना का महापर्व है छठ पर्व। छठ पर्व भारतीय संस्कृति को दर्शाता है। एक ऐसा पर्व जिसमें अलग-अलग समय सूर्य पूजे जाते है। उदय होने और अस्त होने पर सूर्य देवता की पूजन की जाती है। इस कड़ी में आज कटघोरा के राधा सागर तालाब पर छठ महापर्व का परायण हुआ। यहां तालाब तट पर भक्तों ने सूर्य को अर्घ्य दिया। लोक आस्था के महापर्व ‘छठी‘ का हिंदू धर्म में अपना एक अलग महत्व है। यह एकमात्र ऐसा पर्व है जिसमें ना केवल उदयाचल सूर्य की पूजा की जाती है बल्कि अस्त होते हुये सूर्य को भी पूजा जाता है।