
कोरबा (सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ) शिव प्रसाद गुप्ता : कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्रांतर्गत छुरी में स्थित एक बंद पड़े ढाबा में छापा मार कर पुलिस ने लगभग 15860 लीटर पेट्रोल और डीजल जप्त किया है। पुलिस ने ढाबे से लगे गोदाम में खड़े एक टैंकर को भी जप्त किया है। पुलिस को संदेह है कि टैंकर के जरिए या तो अवैध डीजल,पेट्रोल लाया जाता है या अवैध रूप से खरीदा गया अवैध पेट्रोलियम पदार्थ बाहर भेजा जाता है। पुलिस ने मामले में 3 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।