
कोरबा/कटघोरा 22 नवम्बर 2023 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : कटघोरा थान्तर्गत ग्राम रामपुर के दो बच्चे आज दोपहर घर मे बिना बताए दो बच्चे बायपास के पास तथा चकचकवा पहाड़ के पीछे बने तालाब में नहाने गेये हुए थे। बतादें की दोनों बच्चों अनुराग बहेरा तथा मनीष प्रसाद की उम्र 13 वर्ष है और दोनों एक ही परिवार के थे। एक बच्चा मनीष प्रसाद अपने परिवार के साथ छठ पूजा मनाने अपने नाना के यहां रामपुर आया हुआ था। दोनों बच्चे तालाब में कपड़े उतारकर नहाने गए और नहाते नहाते तालाब के बीच मे चले गए। दोनों बच्चो को तैरना नही आता था तालाब के बीच मे काफी गहराई होने से दोनों बच्चे डूबने लगे। तभी वहां से गुजर रही एक बच्ची ने दोनों को डूबते देख चिल्लाने लगी और लोगो की इसकी जानकारी लगी।