
कोरबा /सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ / ब्यूरो रिपोर्ट: क्या नगर पालिका परिषद बाकी मुंगरा किसी बड़ी ‘राख’ का इंतज़ार कर रहा है? बाकी मोगरा के साडा कॉम्प्लेक्स स्थित ‘साईं फैंसी गिफ्ट कॉर्नर’ इन दिनों गिफ्ट नहीं, बल्कि इलाके को ‘हादसे’ की सौगात देने पर आमादा है। दुकानदार ने अपनी हदें इस कदर पार कर दी हैं कि दुकान का सामान अब बिजली के ज़िंदा ट्रांसफार्मर के गले तक जा पहुँचा है।

सुबह 10 बजे का ‘अलार्म’… पर प्रशासन अब भी ‘स्नूज़’ पर!
आज सुबह 10 बजे एक बड़ा ट्रेलर देखने को मिला। ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी सीधे दुकान के बाहर फैले 20 फीट अवैध अतिक्रमण पर गिरी। धुआं उठा, आग भड़की और चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि बाल्टियों से पानी फेंककर आग बुझा ली गई, वरना आज बस स्टैंड परिसर में टायर दुकान जैसी तबाही का ‘पार्ट-2’ पक्का था।
दबंगई ऐसी कि ट्रांसफार्मर भी छोटा पड़ जाए!
दुकान संचालक संजय कुमार ने नियम-कायदों को ताक पर रखकर दुकान को सड़क पर 20 फीट तक खींच दिया है।
- खतरे का गणित: ऊपर हाई वोल्टेज ट्रांसफार्मर, नीचे ज्वलनशील गिफ्ट आइटम्स।
- गर्मी का टॉर्चर: पारा 40 के पार है, ट्रांसफार्मर तप रहे हैं, लेकिन दुकान का सामान हटने का नाम नहीं ले रहा।
पड़ोसियों की सांसें अटकीं, निगम को ‘मोतियाबिंद’?
अगल-बगल के दुकानदार खौफ में हैं। उनका कहना है कि एक की लापरवाही की सजा पूरी मार्केट क्यों भुगते? टायर दुकान वाले हादसे के बाद भी प्रशासन का न जागना समझ से परे है। क्या
नरगर पालिका परिषद के अफसरों को 20 फीट तक फैला यह अतिक्रमण दिखाई नहीं देता?कड़वा सवाल: अगर आज आग विकराल रूप ले लेती और कोई जनहानि होती, तो क्या दुकानदार संजय कुमार या नगर निगम के लापरवाह अधिकारी इसकी जिम्मेदारी लेते?
चेतावनी या लापरवाही?
आज का हादसा एक ‘वार्निंग बेल’ है। अगर इस ‘साईं फैंसी गिफ्ट कॉर्नर’ के अतिक्रमण को तुरंत जमींदोज नहीं किया गया, तो अगली बार पानी की बाल्टियां कम पड़ जाएंगी। जनता अब प्रशासन से ‘कार्रवाई’ चाहती है, ‘आश्वासन’ नहीं।
प्रशासन की चुप्पी पर सवाल
हैरानी की बात यह है कि कुछ समय पहले ही पास की एक टायर दुकान में भीषण आग लगी थी, जिससे करोड़ों का नुकसान होते-होते बचा था। उस घटना से सबक लेने के बजाय नगर निगम और बिजली विभाग इस खतरनाक अतिक्रमण पर मौन साधे हुए हैं।
20 फीट का अतिक्रमण और आग को दावत
जानकारी के अनुसार, साईं फैंसी स्टोर के संचालक संजय कुमार द्वारा अपनी दुकान का सामान सड़क पर लगभग 20 फीट आगे बढ़ाकर फैलाया जाता है। दुकान के ठीक सामने बिजली का ट्रांसफार्मर लगा है। गर्मी के इस मौसम में ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी ने आज सुबह 10 बजे नीचे रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों ने सक्रियता दिखाते हुए पानी डालकर आग पर काबू पा लिया, वरना पूरी मार्केट खाक हो सकती थी।