
आईसेक्ट आकाश कंप्यूटर कॉलेज, कटघोरा में आज महाविद्यालय प्रवेश उत्सव 2026 का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय संस्कृति के अनुरूप “सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय” के संदेश के साथ हुई।

महाविद्यालय परिवार द्वारा सभी नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर, पुष्प अर्पित कर एवं आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व, अनुशासन, नैतिक मूल्यों, व्यक्तित्व विकास तथा उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित किया गया।संस्थान के निदेशक आकाश दीप मनकर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आईसेक्ट आकाश कंप्यूटर कॉलेज केवल शिक्षा प्रदान करने का संस्थान नहीं, बल्कि एक परिवार है।

यहाँ प्रत्येक विद्यार्थी को परिवार के सदस्य की तरह सम्मान, मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान किया जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से ईमानदारी, नियमित अध्ययन, अनुशासन और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल रोजगार प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार, संस्कारी और आत्मनिर्भर नागरिक बनने का मार्ग है।

विद्यार्थियों से आह्वान किया गया कि वे ज्ञान के साथ-साथ अच्छे संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारियों को भी अपने जीवन का हिस्सा बनाएँ।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा देखने को मिली। सभी नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने पूरे मनोयोग से अध्ययन कर अपने माता-पिता, संस्थान एवं समाज का नाम गौरवान्वित करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम मे आईसेक्ट आकाश कंप्यूटर कॉलेज कटघोरा कि प्राचार्या भावना मनकर, एडवाइजर मनीष सिंह, शिक्षक सुमित जायसवाल व सभी छात्र, छात्राये उपस्थित रहे महाविद्यालय परिवार ने सभी नवप्रवेशित विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे शिक्षा एवं कौशल के माध्यम से अपने जीवन में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करेंगे।