
सेंट्रल छत्तीसगढ़ (विनोद उपाध्याय)हरदी बाजार ..स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय हरदी बाजार में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया साथ ही न्योता भोजन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल शामिल हुए कार्यक्रम में सर्व प्रथम अतिथियों के द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी एवं सरस्वती माता जी की पूजा अर्चना कर नव प्रवेशित बच्चों को तिलक एवं माला पहना कर साला प्रवेश कराया गया साथ ही बच्चों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तक एवं गड़वेस दिया गया कार्यक्रम में विधायक प्रेमचंद पटेल के द्वारा संबोधित करते हुए कहा कि स्कूल शिक्षा के मंदिर हैं यहां बच्चों को उज्जवल भविष्य को देखते हुए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय हरदी बाजार में लगातार छात्रों की संख्या बढ़ती जा रही है इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां की विद्यालय में किस तरह से बच्चों को शिक्षा ग्रहण कराया जा रहा है संस्था के प्राचार्य सहित शिक्षकगढ़ को भी बधाई दिए कि लगातार यहां बच्चों की पढ़ाई स्तर बढ़ती जा रही है ,इस दौरान उपस्थित जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती निकिता मुकेश जायसवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे कल का भविष्य हैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार बच्चों को आगे बढ़ाना है इस दौरान प्रार्थना के लिए सेट निर्माण का 10 लाख रुपए का घोषणा किया ,एवं मेघावी छात्राओं को पुरस्कृत दिए जाने का घोषणा कार्यक्रम में पूर्व जिला मंत्री नरेश टंडन ,सरपंच लोकेश्वर कंवर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ विजय राठौर, पूर्व जनपद सभापति मुकेश जायसवाल ,जगदीश अग्रवाल, मन्नू राठौर, दिनेश बाजपेई,सहित संस्था के प्राचार्य डॉ स्वाति तिर्की , संकुल समन्वयक तरुण डिक्सेना, गणेश कंवर ,लक्ष्मी चंद्रा,गायत्री राठौर ,संत कुमार पोर्ते, रामखिलावन साहू,नागेन्द्र श्रीवास्तव,ईश्वर साहू ,वर्षा डिक्सेना,कल्पना राठौर,ललिता कंवर,विमला राठौर ,सहित शिक्षकगण छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।।

