हरदी बाजार थाना में नए थानेदार आने के बाद वाहन चेकिंग जोरों पर

oplus_136380432

तीन सवारी वाहन चालक,एवं शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले ऊपर होगी सख्त कार्रवाई

सेंट्रल छत्तीसगढ़ (विनोद उपाध्याय)हरदी बाजार ..जिला पुलिस अधीक्षक एवं सीएसपी दर्री के निर्देशन पर हरदी बाजार थाना प्रभारी आशीष सिंह के द्वारा अपने स्टॉप के साथ चौक चौराहों पर लगातार वाहन चेकिंग किया जा रहा है अंबेडकर चौक हरदी बाजार में बुधवार शाम को तीन वाहन चालकों सहित शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले एवं बिना हेलमेट के बाइक चलाने वाले पर सख्त कार्यवाही किया जा रहा है ,थाना में जब से नया थाना प्रभारी आशीष सिंह के आने के बाद हरदी बाजार क्षेत्र में बड़ी वाहन हो या छोटी वाहन चालक जो भी व्यक्ति शराब पीकर गाड़ी चला रहा हो,तीन सवारी के साथ हो या बिना हेलमेट के ऐसे वाहन चालकों पर सख्त कार्यवाही किया जा रहा है, टेलर चालाक हो या फोर व्हीलर की गाड़ी चालक सभी पर वाहन चेकिंग किया जा रहा है चेकिंग के दौरान जो भी शराब पीकर गाड़ी चला रहा हो या फोर व्हीलर चालक बिना बेल्ट लगाए गाड़ी चला रहा हो ऐसे लोगों को समझाइए देते हुए कार्यवाही किया जा रहा है इस दौरान एसआई प्रदीप दिवान, एएसआई विजय सिंह, प्रधान आरक्षक ओम प्रकाश बैंस वाहन चेकिंग जांच में अपना सहभागिता निभाये,इस दौरान निरीक्षक थाना प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि तीन सवारी वाहन चालकों के ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी साथ ही शराब पीकर गाड़ी चला रहा हो या बिना हेलमेट के गाड़ी चला हो उनके ऊपर कार्यवाही की जाएगी साथ ही चार पहिया वाहन हो या बड़ी वाहन हो जो बिना बेल्ट लगाए गाड़ी चला रहा हो ऐसे ड्राइवर के ऊपर कार्यवाही की जाएगी साथ ही शराब पीकर गाड़ी चलाते मिला उसके ऊपर सख्त कार्यवाही की जाएगी साथ ही यह भी संदेश दिया है की सराई सिंगार चौक से लेकर सड़क किनारे जो भी भारी वाहन ट्रेलर गाड़ी को खड़ा करेगा उनके ऊपर कार्यवाही की जाएगी वाहन मालिक अपना स्वयं गाड़ी का रख रखाव करें रास्तों पर भारी वाहनो के चलते जाम ना हो राहगीरों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो ।।