
कोरबा/पाली तानाखार 4 नवम्बर 2023 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे जैसे नजदीक आ रही है वैसे ही प्रत्याशी अपना चुनावी प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक रही है। पाली तानाखार विधानसभा की महिला कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती दुलेश्वरी सिदार ने आज अपने सघन जनसम्पर्क के दौरान शहरी वार्डों के साथ ही साथ ग्रमीण वार्डों में सघन जनसंपर्क किया। उन्होंने आज चैतमा, गोपालपुर, इरफ, पटपरा, माँगामार, रजकम्मा, डोडकी, नवापारा व नुनेरा में जाकर डोर टू डोर जनसम्पर्क कर कांग्रेस में अपना मतदान करने की अपील की।