
कोरबा/कटघोरा 4 नवम्बर 2023 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : आगामी विधानसभा चुनाव में कटघोरा विधासनसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी चंद्रकांत डिक्सेना सघन जनसंपर्क अभियान जारी रखते हुए मतदाताओं का दिल जीत रहे हैं। हर दिन मतदाताओं के बीच जाकर कटघोरा क्षेत्र के विकास को गति देना उनका प्रमुख संकल्प दोहरा रहे है, जिससे मतदाताओं का आप के प्रति विश्वास बढ़ता जा रहा है।