
कोरबा/पाली तानाखार 4 नवम्बर 2023 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : पाली तानाखार विधानसभा में आज चैतमा में कांग्रेस चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया इस दौरान भारी भीड़ से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। पाली तानाखार विधानसभा के कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती दुलेश्वरी सिदार के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन चैतमा बस स्टैंड के सामने भव्य तरीके से पूजा-अर्चना के बाद विधि-विधान से किया गया। कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती दुलेश्वरी सिदार व कांग्रेस के नेता व पाली तानाखार विधानसभा प्रभारी तनवीर अहमद तथा कांग्रेस के अन्य पदाधिकारियों ने फीता काटकर चुनाव कार्यालय का शुभारंभ करते हुए लोगों से युवा प्रत्याशी को विजयी बनाने की बात कही।