
कोरबा ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ) अकित सिंह: टीपी नगर नया बस स्टैंड के बस मालिक और संचालकों ने मुकेश जायसवाल और उनके गुर्गों पर अवैध वसूली और गाली गलौज करने का आरोप लगाया है। बस मालिको ने सीएसईबी चौकी में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है साहब बस स्टैंड में हो रही गुंडागर्दी पर रखिये ध्यान।