कोरबा : जनपद सदस्य ने धोखाधड़ी कर आहरण की लाखों की रकम.. दो बेटियों की दुर्घटना में हुई मौत पर मिला था मुआवजा.. पूछने पर दी जान से मारने की धमकी.. पिता ने कलेक्टर से लगाई गुहार.

कोरबा 24 सितम्बर 2022 (सेन्ट्रल छत्तीसगढ़) : कोरबा जिले के पोंडी उपरोड़ा ब्लॉक के ग्राम पंचायत जेजगी निवासी पन्नालाल श्याम पसान थाना के साथ साथ जिला पुलिस अधीक्षक व जिला कलेक्टर से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। शिकायत पर उन्होंने क्षेत्रीय जनपद सदस्य मदन लाल मरावी पर संगीन आरोप लगाते हुए उचित न्याय दिलाने की बात कही है।

दरअसल मामला यह है कि पोंडी उपरोड़ा ब्लॉक के ग्राम पंचायत जेजगी निवासी पन्नालाल श्याम ने बताया की उनकी बेटियां श्रीमती व जयमती दोनों का बांगों डेम डुबान में डूबने से मौत हो गई थी। इस आप्राकृतिक मृत्यु पर पन्नालाल को एक बेटी की मृत्यु पर 4 लाख व दोनों बेटियों की मौत पर शासन द्वारा 8 लाख की क्षतिपूर्ती राशि का चेक तहदीलदार द्वारा दिया गया था। दोनों चेक को पन्नालास श्याम अपने खाता में क्षेत्रीय जनपद सदस्य मदन सिंह मरावी के साथ आकर कटघोरा के बैंक ऑफ बड़ौदा में जमा कराया गया। पन्नालाल श्याम ने बताया कि उक्त खाता का पास बुक व चेक बुक को जनपद सदस्य मदन सिंह मरावी अपने पास रख लिया।

पन्नालाल ने बताया कि चेक क्लीयरेंस होने के बाद उन्होंने पहली बार जनपद सदस्य मदन सिंह मरावी के साथ जाकर बैंक से 1 लाख रुपये का आचरण किया। तथा दूसरी बार इन्ही के साथ जाकर 20 हज़ार का आचरण किया गया। बैंक में 6 लाख 80 हज़ार की शेष राशि जमा थी। इसी बीच जनपद सदस्य मदन सिंह मरावी ने चालाकी पूर्वक फर्जी हस्ताक्षर कर व धोखाधड़ी करते हुए बैंक से 6 लाख 57 हज़ार से अधिक की राशि आहरण कर ली गई। जिसकी जानकारी पन्नालाल को भी नही हुई।

पन्नालाल श्याम 2 सितम्बर को जब कटघोरा के बैंक ऑफ बड़ौदा आकर पैसा निकालने के पूर्व जब खाता को चेक कराया गया तो कैशियर ने बताया कि उनके खाते में केवल 22 हज़ार की राशि शेष बची हुई है। पन्नालाल ने जब इस जनपद सदस्य मदन सिंह मरावी से पासबुक व चेक बुक की मांग की तो आनाकानी करते हुए कहा कि उनका पासबुक व चेक बुक घर पर रखा है। और धमकी देते हुए कहने लगा कि पासबुक और चेक बुक नहीं दूंगा जो करना है कर लो। और मदन सिंह मरावी द्वारा गाली गलौज देते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। और कहने लगा कि मैं जनपद सदस्य हूँ ज्यादा कुछ इधर उधर करोगे तो जान से मार के फिकवा दूंगा।

प्रार्थी पन्नालाल श्याम ने इसकी शिकायत पसान थाना में की है और जिला पुलिस अधीक्षक व जिला कलेक्टर से भी न्याय की गुहार लगाई है उन्होंने मांग की है कि उक्त जनपद सदस्य पर कड़ी कार्यवाही करते हुए ब्याज सहित उक्त गबन की गई राशि को वापस दिलाने की कृपा करें।

जनपद सदस्य की भूमिका क्षेत्र में संदिग्ध

जानकारी अनुसार जनपद सदस्य मदन सिंह मरावी की भूमिका अपने क्षेत्र में सही नही बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि ग्राम लाद का रहने वाला जनपद सदस्य मदन सिंह सरकारी राशन दुकान का भी संचालक है जहां पिछले दो माह से हितग्राहियों को राशन नही दिया गया है। गरीब ग्रामीण भी मदन सिंह की हरकतों से परेशान रहते हैं। और मदन सिंह मरावी का क्षेत्रीय व्यापारियों के यहां भी लाखों रुपये का उधारी लम्बे समय से बकाया है व्यापारियों द्वारा पैसा मांगने पर मदन सिंह द्वारा आनाकानी की जाती है। जिसकी वजह से वे भी परेशान रहते हैं। जनपद सदस्य होने के बावजूद भी ग्रामीण विकास पर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया जाता है।