
पाली (सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ): पाली थाना अंतर्गत ग्राम केराझरिया में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सामने गुप्ता फ्लाई अश ब्रिक्स प्लांट स्थापित है। इसके संचालक मोहित गुप्ता ने बताया कि फिलहाल प्लांट मे राखड ईट निर्माण का कार्य बंद है और इस प्लांट को अन्यत्र स्थानांतरित किया जा रहा है ।जिसके कारण एस ब्रिक्स प्लांट की मशीनरी सामानों को गोदाम में रखा गया था ।आज प्रातः नियमित निरीक्षण पर प्लांट पहुंचने पर गोदाम का ताला टूटा हुआ मिलाऔर गोदाम में रखा पांच लाख रुपये से अधिक की मशीनरी कलपुर्जे, पंप मोटर ,रोलर चैनल , डिस्क, सापट आदि अन्य समान की अज्ञात चोरों ने पार कर दिया। कुछ सामान गोदाम के पीछे खेतों में पड़ा भी मिला। वर्तमान मे पाली में मेले का आयोजन चल रहा है और ग्रामीण क्षेत्रों में शादियों का माहौल है इतनी चहल-पहल के बावजूद मुख्य मार्ग से सटे इस प्लांट से चोरी होना आश्चर्यजनक है। पाली थाने में स्टाफ की कमी लगातार बनी हुई है। पाली मेले में भी नारियल बेचने वाली एक महिला के से 15000 की चोरी हुई है।