
कोरबा ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ) : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के द्वारा संपूर्ण भारत भर में सड़क सुरक्षा मोटरसाइकिल यात्रा जन जागरूकता रैली निकाली गई है । यात्रा का उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति जन जागरूकता फैलाना है । यह यात्रा भारत के हर राज्य हर जिले हर गांव से होकर गुजर रही है। इसी कड़ी में यह सड़क सुरक्षा मोटरसाइकिल यात्रा कटघोरा क्षेत्र के ग्रामीण इलाको से भी होकर गुजरनी है ।
13 मार्च को यह सड़क सुरक्षा मोटरसाइकिल यात्रा कटघोरा क्षेत्र में विचरण करते हुए शाम 4:00 बजे को कटघोरा नगर पालिका के समीप स्थित सांस्कृतिक भवन में सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को समाज में विस्तार करने के लिए प्रोग्राम का आयोजन किया गया है । साथ ही संस्था की ओर से समाज को शारीरिक स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने के लिए दोपहर 2 बजे से सांस्कृतिक भवन में ही निशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प का भी आयोजन किया गया है । जिस शिविर में हार्ट प्रॉब्लम, डायबटीज , लिवर, किडनी श्वांस से सम्बंधित समस्याओं का डॉक्टर पी सी देबनाथ अक्षय हॉस्पिटल कोरबा जी के द्वारा आयोजित किया जाएगा जिसमे सुगर टेस्ट, बीपी टेस्ट, ईसीजी टेस्ट की सुविधा उपलब्ध रहेगी ।
प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय समस्त नागरिकों से अपील की है कि तयसुदा तारीख व समय पर निर्धारित स्थान पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सामाजिक सहयोग प्रदान करें ।