
कोरबा(सेंट्रल छत्तीसगढ़)पाली:- विधानसभा चुनाव में भाजपा को चार राज्यों में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश मे जश्न का माहौल है,भाजपा कार्यकर्ता अलग अलग तरीके से जीत का जश्न मना रहे है इसी कड़ी में कोरबा जिले के पाली मंडल में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक में उपस्थित होकर जमकर नारेबाजी करते हुए आतिशबाजी की साथ ही लोगों का मुंह मिठा कराकर खुशी का इजहार किया एवं पूरे नगर में बाइक रैली भी निकाली, ज्ञात को ही कल आये पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में नतीजों में भाजपा को पांच में से चार राज्यों में ऐतिहासिक जीत मिली है और चारों राज्यों में भाजपा सरकार बनाने जा रही है, इस जश्न में अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष रोशन सिंह ठाकुर, पूर्व पार्षद रामविलास जायसवाल,पूर्व पार्षद रामनारायण पटेल,मंडल महामंत्री विवेक कौशिक,प्रदेश सदस्य भाजयूमो मुकेश कौशिक,भाजयूमो जिला मंत्री राजा डिक्सेना,भाजयूमो जिला मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा,लाला ठाकुर,भाजयूमो जिला सदस्य सूरज कश्यप,रितेश जायसवाल,अनिल जायसवाल,भाजयूमो मंडल अध्यक्ष दिलीप पटेल,सौरभ श्रीवास,छोटू पटेल,द्वारिका मरावी,गौरव श्रीवास,भाजयूमो मंडल महामंत्री विशाल मोटवानी,पंकज अग्रवाल,बब्लू जायसवाल,गोलू जायसवाल,मुकेश प्रजापति,अखिलेश वैष्णव,जीवन श्रीवास,मंडल भाजयूमो मीडिया प्रभारी हिमांशु डिक्सेना,संतराम पटेल,नीलेश गुप्ता आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
