
कटघोरा। सोशल मीडिया और समाचार माध्यमों की ताकत एक बार फिर देखने को मिली है। कटघोरा चौक पर मिले लगभग 3 वर्षीय मासूम बच्चे की खबर जैसे ही सेंट्रल छत्तीसगढ़ समूह द्वारा प्रमुखता से प्रसारित की गई, उसके महज आधे घंटे के भीतर ही बच्चे के माता-पिता कटघोरा थाना पहुँच गए।

भावुक हुए परिजन, समूह का जताया आभार
अपने जिगर के टुकड़े को सही-सलामत पुलिस संरक्षण में पाकर माता-पिता की आँखों से आंसू छलक आए। परिजनों ने बताया कि बच्चा अचानक उनकी नजरों से ओझल हो गया था और वे उसे ढूंढकर परेशान थे। खबर देखते ही वे तुरंत थाने की ओर दौड़े।
इस मासूम को सुरक्षित पाकर परिजनों ने सेंट्रल छत्तीसगढ़ समूह और तत्परता दिखाने वाली कटघोरा पुलिस का सहहृदय धन्यवाद व्यक्त किया है।