
सेन्ट्रल छत्तीसगढ़/कटघोरा: :छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन मंत्रालय ने बिलासपुर संभाग के 8 जिलों के सभी नगरीय निकायों के लिए एल्डरमैन की बहुप्रतीक्षित सूची जारी कर दी है। इस जारी आदेश के तहत कटघोरा नगर पालिका (न.पा. कटघोरा) के लिए भी पार्षदों (एल्डरमैन) के नामों की घोषणा की गई है, जिसमें स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूत करने वाले कद्दावर नेता श्री मनोज नायडू को भी एल्डरमैन नियुक्त किया गया है।
संगठन में रही है सक्रिय भूमिका:
बता दें कि मनोज नायडू पूर्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के मंडल अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने संगठन के भीतर अनेक महत्वपूर्ण जवाबदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया है। वे लगातार क्षेत्र में और जमीनी स्तर पर संगठन के कार्यों को लेकर सक्रिय रहे हैं।
चुनावों में रही है मजबूत पकड़:
कटघोरा नगर पालिका क्षेत्र में मनोज नायडू की शुरू से ही प्रमुख भूमिका रही है। विधानसभा चुनाव से लेकर अन्य स्थानीय स्तर के चुनावों में उनकी मजबूत राजनीतिक पकड़ और कुशल चुनावी प्रबंधन का लाभ हमेशा संगठन को मिलता रहा है। स्पष्ट देखा जा सकता है कि न.पा. कटघोरा की सूची में श्री धन्नू प्रसाद दुबे के साथ दूसरे नंबर पर श्री मनोज नायडू का नाम प्रमुखता से शामिल है। इनके अलावा श्री देव दुबे, श्री बजरंग पटेल और श्रीमती अर्चना अग्रवाल को भी इस सूची में जगह मिली है।
मनोज नायडू के एल्डरमैन बनने की खबर सामने आते ही उनके समर्थकों और स्थानीय कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। लोगों का मानना है कि उनके आने से नगर पालिका के विकास कार्यों और प्रशासनिक तालमेल को और अधिक मजबूती मिलेगी।