सेवा संकल्प बाइक यात्रा कटघोरा पहुंची: आत्मानंद स्कूल में चलाया स्वच्छता अभियान, ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत किया पौधरोपण

​कटघोरा (सेन्ट्रल छत्तीसगढ़): सेवा और राष्ट्रहित के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से गुजरात के वडनगर से उत्तर प्रदेश के वाराणसी तक निकाली जा रही ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ शुक्रवार को कोरबा जिले के कटघोरा नगर पहुंची। कटघोरा आगमन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश व जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय नागरिकों ने गुजरात से आए सभी सेवा कर्मियों का गर्मजोशी से आत्मीय स्वागत किया।

​नगर प्रवेश के दौरान यात्रियों और कार्यकर्ताओं ने शहीद वीर नारायण सिंह चौक पहुंचकर प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई की। इसके पश्चात अमर शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।

​स्वामी आत्मानंद स्कूल में सेवा कार्य

कटघोरा प्रवास के दौरान सेवा संकल्प दल स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पहुंचा। यहां सेवा कर्मियों और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से:

  • ​विद्यालय परिसर में व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया और बच्चों को स्वच्छता का महत्व समझाया।
  • ​पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए प्रधानमंत्री के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत छायादार व फलदार पौधों का रोपण किया।

​अंबिकापुर होते हुए वाराणसी के लिए प्रस्थान

कटघोरा में सेवा गतिविधियों को संपन्न करने के बाद यह बाइक यात्रा अंबिकापुर के लिए रवाना हो गई। यात्रा मार्ग में अंबिकापुर स्थित केंद्र आश्रम में भी सेवा कार्य आयोजित किए जाएंगे, जहां ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत पौधरोपण के साथ-साथ साधु-संतों का सम्मान व आशीर्वाद प्राप्त किया जाएगा। इसके बाद यह यात्रा अपने अंतिम पड़ाव धार्मिक नगरी वाराणसी की ओर आगे बढ़ेगी।

​इस अवसर पर भाजयुमो के पदाधिकारी,

जितेन्द्र देंवागन महामंत्री युवामोर्चा छत्तीसगढ़दीक्षा अग्रवाल .प्रदेश कन्या सक्ति संयोजक , संजय शर्मा महामंत्री भाजपा कोरबा युवा मोर्चा अध्यक्ष कोरबा वैभव शर्मा महामंत्री तुषार साहू मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग छुरी कला पालिका अध्यक्ष पद्मिनी प्रीतम देवांगन विधायक प्रतिनिधि प्रीतम देवांगन संजीत सिंह युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनुराग दुलानी मनदीप जायसवाल , आयुष जायसवाल अतुल जायसवाल निखिल जायसवाल पीयूष अग्रवाल विद्यालय परिवार के शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं नगर के प्रबुद्ध जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने वडनगर से वाराणसी जा रहे बाइक सवारों के सेवा भाव और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प की सराहना करते हुए उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की।