कोरबा(सेंट्रल छत्तीसगढ़) न्यूज डेस्क:- जिले के चर्चित विद्यालय जैन पब्लिक स्कूल का बस आज दर्री क्षेत्र स्थित पॉवर सिटी आवासीय परिसर में रहने वाले स्कूली बच्चों को वापस घर छोड़ने आया था,जहां विगत दिनों हुई ये बारिश की वजह से बस पावर सिटी खेल मैदान में फस गया।
लापरवाह बस चालक द्वारा बस निकालने के प्रयास में बस को बुरी तरह से फंसा दिया और मैदान में बड़े बड़े गड्ढे बन गए।
वही इस घटना के बाद स्कूल बस में सवार जैन पब्लिक स्कूल के बच्चे भी डर से सहमे हुए नज़र आये।
गौरतलब है कि इसके पूर्व भी चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक तेज गति से वाहन चलाने को लेकर समझाइए दी जा चुकी है।
बावजूद इसके आज पॉवर सिटी खेल मैदान में जैन पब्लिक की बस के फसाने से एक और जहां स्कूल छात्राओं का इस बस में बैठने के प्रति खौफ संभाल चुका है मैदान प्रतिदिन योगतिविटी करने वाले आवासीय परिषद के लोगों ने मैदान को ठीक करने की माँग स्कूल प्रबंधन से की है।