राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में श्रीयांश साहू ने जीता स्वर्ण पदक

छत्तीसगढ़ ( खेल समाचार ) : श्रीयांश साहू, पिता श्री संजय कुमार साहू, ने धमतरी (छत्तीसगढ़) में आयोजित इंडियन पावरलिफ्टिंग फेडरेशन (IPF) की राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया।

पावरलिफ्टिंग एक शक्ति आधारित खेल है, जिसमें खिलाड़ी स्क्वाट, बेंच प्रेस और डेडलिफ्ट तीनों स्पर्धाओं में अधिकतम वजन उठाते हैं। इन तीनों में उठाए गए सर्वश्रेष्ठ वजन के कुल योग (SBD Total) के आधार पर विजेता का चयन किया जाता है।

प्रतियोगिता में श्रीयांश ने स्क्वाट में 140 किलोग्राम, बेंच प्रेस में 75 किलोग्राम तथा डेडलिफ्ट में 155 किलोग्राम वजन सफलतापूर्वक उठाया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उन्हें कुल एसबीडी (SBD Total) में स्वर्ण पदक, बेंच प्रेस में रजत पदक तथा डेडलिफ्ट में कांस्य पदक प्राप्त हुआ। इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।