132 गोल्फर, 18 विदेशी खिलाड़ी और नवा रायपुर का बड़ा मंच, छत्तीसगढ़ को Golf Destination बनाने की तैयारी, DP World Nava Raipur Open 2026 में दिखेगा अंतरराष्ट्रीय रंग, CM साय ने ट्रॉफी का अनावरण कर खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

रायपुर, 15 सितंबर 2026। नवा रायपुर में आयोजित DP World Nava Raipur Open 2026 ने छत्तीसगढ़ को देश के Golf Map पर नई पहचान दिलाने की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ाया है। टूर्नामेंट में भारत सहित देश-दुनिया के कुल 132 प्रोफेशनल गोल्फर हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें 18 विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण किया और गोल्फ खेलकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर 1983 विश्व कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और PGTI अध्यक्ष कपिल देव सहित गोल्फ जगत से जुड़े प्रमुख लोग मौजूद रहे।

नवा रायपुर को Golf Destination बनाने का विजन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि नवा रायपुर ओपन आने वाले समय में छत्तीसगढ़ की नई पहचान बनेगा। राज्य सरकार गोल्फ को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव सहयोग करेगी। उनका कहना है कि जिस तरह दिल्ली, बेंगलुरु और कोलकाता जैसे शहर गोल्फ के प्रमुख केंद्रों के रूप में पहचाने जाते हैं, उसी तरह नवा रायपुर को भी देश का प्रमुख Golf Destination बनाया जा सकता है।

उन्होंने टूर्नामेंट में शामिल सभी खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए उन्हें छत्तीसगढ़ के प्राकृतिक सौंदर्य से भी रूबरू होने का न्योता दिया। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से बस्तर और सरगुजा की प्राकृतिक सुंदरता, जलप्रपात और पर्यटन स्थलों का उल्लेख करते हुए कहा कि खेल के साथ पर्यटन को भी जोड़ा जा सकता है।

खास बात:
132 प्रोफेशनल गोल्फर • 18 विदेशी खिलाड़ी • DP World Nava Raipur Open 2026 • खेल और पर्यटन को जोड़ने की पहल

खेल के साथ पर्यटन को भी मिलेगा नया मंच

छत्तीसगढ़ में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के अवसर उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। बजट में CM Khel Utkarsh Mission के माध्यम से खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में पहल की गई है।

केंद्र सरकार के Khelo India और Fit India जैसे अभियानों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी खेलों को जनभागीदारी से जोड़ने के प्रयास हो रहे हैं। राष्ट्रीय जनजातीय खेलों में करीब 2500 खिलाड़ियों की भागीदारी के साथ Bastar Olympics और Surguja Olympics जैसे आयोजनों से स्थानीय युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिल रहा है।

कपिल देव ने भी की आयोजन की सराहना

कपिल देव ने छत्तीसगढ़ में गोल्फ टूर्नामेंट के आयोजन पर खुशी जताई। उन्होंने राज्य सरकार और आयोजन से जुड़े लोगों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि इस प्रतियोगिता का आयोजन हर वर्ष हो। उन्होंने नवा रायपुर को गोल्फ के लिए संभावनाओं से भरपूर स्थान बताया।

PGTI के CEO अमंदीप चहल ने भी नवा रायपुर के गोल्फ कोर्स और यहां के माहौल की सराहना की। उन्होंने भविष्य में भी इस आयोजन से जुड़ने में रुचि जताई।

बस्तर और सरगुजा तक पहुंचेगा Sports Tourism का संदेश

नवा रायपुर ओपन को केवल एक खेल प्रतियोगिता के तौर पर नहीं देखा जा रहा, बल्कि इसे Sports Tourism से जोड़ने की संभावनाओं के रूप में भी देखा जा रहा है। गोल्फ के लिए देश-विदेश से आने वाले खिलाड़ी और खेल प्रेमी छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों तक पहुंचें, इसके लिए राज्य की प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत को भी सामने रखा जा रहा है।

चित्रकोट जलप्रपात, बस्तर की प्राकृतिक खूबसूरती और सरगुजा के पर्यटन स्थलों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ घूमने का न्योता दिया। इससे नवा रायपुर के साथ प्रदेश के अन्य पर्यटन क्षेत्रों को भी अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

DP World Nava Raipur Open 2026 के बहाने अब छत्तीसगढ़ में गोल्फ को सिर्फ खेल के रूप में नहीं, बल्कि खेल, पर्यटन और नई आर्थिक संभावनाओं से जोड़कर देखने की दिशा में कदम बढ़ता दिखाई दे रहा है।