वर्षों बाद एक मंच पर मिले सरस्वती शिशु मंदिर कटघोरा 2011 बैच के विद्यार्थी, गुरुजनों का जताया आभार

कटघोरा । सरस्वती शिशु मंदिर, कटघोरा के वर्ष 2011 बैच के पूर्व विद्यार्थियों का भव्य रीयूनियन समारोह हर्षोल्लास और भावनात्मक माहौल में सम्पन्न हुआ। वर्षों बाद एक मंच पर एकत्रित हुए सभी साथियों ने अपने विद्यालय के सुनहरे दिनों को याद किया और पुरानी यादों को ताज़ा किया।कार्यक्रम के दौरान पूर्व विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों का सम्मान करते हुए उनके प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आज वे जीवन के जिस मुकाम पर हैं, उसमें विद्यालय के सभी आचार्यों का मार्गदर्शन, अनुशासन और संस्कार सबसे बड़ी पूँजी रहे हैं। सभी ने अपने शिक्षकों को धन्यवाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान को नमन किया।इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने स्कूल जीवन के अनुभव साझा किए, एक-दूसरे से लंबे समय बाद मिलकर खुशी व्यक्त की और भविष्य में भी इस तरह मिलते रहने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का समापन गुरुजनों के प्रति आभार, सामूहिक फोटो और शुभकामनाओं के साथ हुआ। यह रीयूनियन सभी पूर्व विद्यार्थियों के लिए यादगार और भावनात्मक पल बन गया।