
छुरी / कटघोरा/ सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ :कटघोरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत छुरी नगर पंचायत के सभागार में सोमवार को नवनियुक्त एल्डरमैनों के लिए शपथ ग्रहण समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में नवनियुक्त एल्डरमैनों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली और नगर के सर्वांगीण विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प व्यक्त किया।

समारोह के दौरान अतिथियों ने सभी नवनियुक्त एल्डरमैनों को उनकी इस नई व महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई दी और उनके सफल व जनहितैषी कार्यकाल की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

संबोधन के दौरान अतिथियों ने विश्वास जताया कि सभी नवनियुक्त जनप्रतिनिधि पूर्ण समर्पण, पारदर्शिता और निष्ठा के साथ जनसेवा की भावना से कार्य करेंगे। साथ ही, छुरी नगर पंचायत के विकास कार्यों को एक नई गति प्रदान करते हुए आम जनता की अपेक्षाओं और विश्वास पर पूरी तरह खरे उतरेंगे।

गरिमामय उपस्थिति
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पद्मिनी देवांगन जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पवन सिंह जी, कटघोरा एसडीएम श्री तुलाराम जी, नगर पंचायत सीएमओ श्री मोहरलाल जी, जिला महामंत्री श्री संजय शर्मा जी, मंडल अध्यक्ष श्री अभिषेक गर्ग जी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री हिरानंद पंजवानी जी, विधायक प्रतिनिधि श्री प्रितम देवांगन जी, मंडल महामंत्री श्री समजीत सिंह जी सहित सभी पार्षदगण, वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।