कटघोरा। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आईसेक्ट आकाश कंप्यूटर कॉलेज, कटघोरा में देशभक्ति, उत्साह और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सराबोर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भाषण, गीत गायन, एकल नृत्य एवं समूह नृत्य सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
Oplus_16908288
कार्यक्रम में कॉलेज के डायरेक्टर आकाश दीप मनकर ने अपने संबोधन में कहा कि “स्वतंत्रता दिवस केवल ध्वजारोहण और उत्सव मनाने का दिन नहीं है, बल्कि यह उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करने का अवसर है, जिनके संघर्ष के कारण आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। विद्यार्थियों को अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों को भी समझना चाहिए। शिक्षा और कौशल के माध्यम से हम अपने भविष्य को मजबूत बनाने के साथ देश के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
Oplus_16908288
भाषण प्रतियोगिता में उर्वशी महंत ने प्रथम, शीतला यादव ने द्वितीय तथा आरिफा रिजवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ज्योति महंत एवं प्रिंसि को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
गीत गायन प्रतियोगिता में साक्षी साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एकल नृत्य प्रतियोगिता में वंदना ने प्रथम, प्रिया ने द्वितीय तथा काजल ने तृतीय स्थान हासिल किया।
Oplus_16908288Oplus_16908288
समूह नृत्य प्रतियोगिता में आशी, ज्योति, रौशनी, अनिशा, आरती, पूजा, पुष्पा, ममता एवं दिशा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि काजल, अनिमा एवं दामिनी की टीम द्वितीय स्थान पर रही।
कार्यक्रम में सरस्वती वंदना की प्रस्तुति प्रिया एवं कुमारी चांदनी ने दी। वहीं राष्ट्रगान एवं स्वागत गीत में उर्वशी, रेनू, चांदनी, ज्योति एवं कीर्ति ने शानदार प्रस्तुति देकर पूरे वातावरण को देशभक्ति से भर दिया।
Oplus_16908288
कार्यक्रम की एक विशेष उपलब्धि विद्यार्थियों के साथ-साथ वालेंटियर्स का सम्मान भी रहा। सभी वालेंटियर्स को उनके समर्पण, सहयोग एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए मेडल एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को भी शील्ड, मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
Oplus_16908288
कार्यक्रम का मंच संचालन कॉलेज के शिक्षक सुमित जायसवाल ने बेहद शानदार एवं प्रभावशाली ढंग से किया। उनके कुशल मंच संचालन ने पूरे कार्यक्रम को व्यवस्थित, जीवंत और आकर्षक बनाए रखा।
इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या भावना मनकर एवं एडवाइजर मनीष सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए सभी विजेताओं, प्रतिभागियों एवं वालेंटियर्स को शुभकामनाएं दीं।डायरेक्ट ने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को कंप्यूटर शिक्षा देना ही नहीं, बल्कि उनके अंदर आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता, अनुशासन और देशप्रेम की भावना विकसित करना भी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी में कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है और संस्था ऐसे आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए निरंतर मंच प्रदान करती रहेगी।
Oplus_16908288
अंत में पूरे परिसर में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। उत्साह, उमंग और देशभक्ति से भरा यह स्वतंत्रता दिवस समारोह विद्यार्थियों एवं कॉलेज परिवार के लिए एक यादगार अवसर बन गया।