
सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ (विनोद उपाध्याय) हरदीबाजार:- हरदीबाजार दीपका बाईपास मार्ग अब ट्रेलर चालकों की जबरदस्ती और मनमानी चरम पर है। सुगम व सुरक्षित आवागमन के लिए बने भारी वाहनों व छोटी वाहनों के लिए डिवाइडर लगाकर अलग-अलग मार्ग फिर भी जबरदस्ती मनमानी व लापरवाही पूर्वक ट्रेलर चालक दिन तो दिन अब रात में भी छोटी वाहनों वाले मार्ग पर घुसा दे रहे हैं, इससे इस मार्ग में चलने वाली हल्की वाहन चालकों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा,चालक से तू-तू-मैं-मैं होने के बाद हरदीबाजार से दीपका जा रहे कार सवार को आधे घंटे बाद साईड मिली। इस दिशा में पुलिस प्रशासन व यातायात विभाग की कोई दबाब इन ट्रेलर चालकों पर नहीं दिख रहा है इसलिए इनके हौसले बुलंद है जो आने वाले समय में किसी बड़ी दुर्घटना को अंजाम दे सकते हैं । इस पर जल्द यदि सक्त कार्यवाही नही की गई तो आम लोग , ड्यूटी में आने जाने वाले कर्मचारी व छोटी वाहन चालक कैसे करेंगे।
वर्सन :-महिला कांग्रेस ग्रामीणों जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रभा तंवर ने बताया कि हरदीबाजार दीपका बाईपास में सुगम यातायत व्यवस्था के लिए जिला कलेक्टर व एसईसीएल गेवरा के महाप्रबंधक को लिखित ज्ञापन दी गई है और जो भी भारी वाहन है वह अपने मार्ग पर चलें छोटी वाहन के लिए बनाया गया सड़क पर अपना भारी वाहन न घुसाए अगर इस तरह से जबरन घुसा रहा है तो ऐसे वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई होना चाहिए।।