
अजय राय (कोरबा):जिले के छुरी खुर्द स्थित उपकेंद्र में केवल एक 40 MVA ट्रांसफॉर्मर की सहायता से जिले व अन्य राज्यों के लिए विद्युत की आपूर्ति की जाती थी। इस क्रम में राज्य विद्युत ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा नए 40 MVA क्षमता का ट्रांसफॉर्मर सफलता पूर्वक स्थापित कर चार्ज किया गया,लगभग 7 करोड़ की लागत से लगे नए ट्रांसफार्मर से अब यह विद्युत उपकेंद्र (N-1) मानदंड पूरा करता है।
इस ऐतिहासिक अवसर पर CSPTCL के प्रबंध निदेशक, CSPTCL आर. के. शुक्ला; व कल्पना घाटे, कार्यपालक निदेशक (उपकेंद्र), बिलासपुर; .बी.एस. कंवर, अधीक्षण अभियंता EHT CSPTCL; . एस. पटेल, अधीक्षण अभियंता उपकेंद्र कोरबा; रवि चंद्राकर, अधीक्षण अभियंता (सिविल); अजय कंवर, कार्यपालन अभियंता टेलीमेट्री; एस. सी. भगत, कार्यपालन अभियंता EHT निर्माण संभाग कोरबा; नवीन नितिन केरकेट्टा, कार्यपालन अभियंता (MRT-सह-उपकेंद्र) संभाग कोरबा; विजय के. पात्रे , सहायक अभियंता (MRT-सह-उपकेंद्र)संभाग कोरबा, बसंत टोप्पो, सहायक अभियंता TLM कोरबा; असीम मिश्रा, सहायक अभियंता सिविल कोरबा; प्रखर केशरवानी, कनिष्ठ अभियंता EHT निर्माण कोरबा एवं अन्य CSPTCL अधिकारीगण उपस्थित रहे।

करीब 7 करोड़ की लागत से स्थापित किया गया ने 40 MVA का ट्रांसफार्मर
उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी।
लगभग 100 गांवों को विद्युत आपूर्ति प्रदान करेगा।
माननीय प्रबंध निदेशक, CSPTCL द्वारा कार्य की सराहना की गई ।