भलपहरी कंवर पारा में श्रद्धा एवं आस्था के साथ नाग पंचमी पर्व धूम धाम से मनाया
सेंट्रल छत्तीसगढ़ (विनोद उपाध्याय)हरदी बाजार ..कोरबा जिला के पाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम भलपहरी कंवर पारा में नग़मत समिति द्वारा वर्षों से नाग पंचमी का पर्व विधि-विधान एवं धार्मिक परंपराओं के साथ श्रद्धापूर्वक मनाया जाता आ रहा है। इस अवसर पर नाग देवता की विधिवत पूजा-अर्चना एवं मंत्रोच्चारण किया जाता है।पूजा कार्यक्रम में समस्त ग्रामवासी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ शामिल हो कर नाग देवता से ग्राम व क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली एवं सभी परिवारों के मंगलमय जीवन की कामना करते हैं।नगमंत समिति ने बताया कि यह आयोजन हमारी धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और ग्राम की एकता का सुंदर प्रतीक है। वर्षों से चली आ रही इस परंपरा को ग्रामवासियों द्वारा मिल-जुलकर आगे बढ़ाया जा रहा है।नाग देवता सभी ग्रामवासियों पर अपनी कृपा बनाए रखें और ग्राम भलपहरी सदैव सुख, शांति एवं समृद्धि से परिपूर्ण रहे इस दौरान ग्रामीणजन भारी संख्य में उपस्थित रहे।।