
कोरबा/कटघोरा 20 नवम्बर 2023 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : बीती रात सुतर्रा बगदेवा बायपास सड़क पर दर्दनाक सड़क हादसे में एक अज्ञात वाहन ने एक मोटरसाइकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दूसरे युवक की हालत गभीर होने पर उसे कोरबा के जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया।