कटघोरा: वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण जायसवाल का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

कटघोरा (सेन्ट्रल छत्तीसगढ़)। नगर के वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण जायसवाल (72 वर्ष) का आज सुबह 4:00 बजे अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र के मीडिया जगत और नगरवासियों में गहरा शोक व्याप्त है।

राधासागर मुक्तिधाम में होगा अंतिम संस्कार

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, उनकी अंतिम यात्रा आज सुबह 11:00 बजे उनके निज निवास स्थान से निकाली जाएगी। उनका अंतिम संस्कार स्थानीय राधासागर मुक्तिधाम, कटघोरा में किया जाएगा।

श्रमजीवी पत्रकार संघ ने दी श्रद्धांजलि

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ, कोरबा ने वरिष्ठ पत्रकार के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे पत्रकारिता जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है। संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने ईश्वर से शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।