सराई सिंगार में स्वास्थ्य शिविर लगाकर मौसमी बीमारियों से बचने का दिया जानकारी

Oplus_16908288

सेंट्रल छत्तीसगढ़ (विनोद उपाध्याय)हरदी बाजार ..बारिश शुरू होने से पहले ही स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत ग्रामीण अंचलों में लगातार शिविर लगाकर स्वास्थ्य संबंधी जांच करते हुए मौसमी बीमारी से बचने का जानकारी दिया जा रहा है इस दौरान मंगलवार को पाली ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदी बाजार अंतर्गत ग्राम सराई सिंगार में जिला चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन एवं बी एम ओ पाली अनिल शराफ़ के मार्गदर्शन तथा हरदी बाजार स्वास्थ्य केंद्र सहाय चिकित्सा अधिकारी युद्धेश सांडे के अगवाई में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित महिला सहायक चिकित्सा अधिकारी (आर एम ए) सुधा महंत रहे शिविर में बीपी शुगर एवं महिलाओं की जुड़ी समस्याओं के बारे में जांच किया गया तथा मौसमी बीमारी के बचाव से संबंधी मरीज को जानकारी दी गई इस दौरान आर एच ओ गीता चौहान,विमला चंद्रा,रेखा पात्रे,भुनेश्वर खैरवार सहित उपस्थित रहे।।