- दर्री (कोरबा)। आगामी दीपावली त्यौहार के मद्देनजर दर्री फटाखा संघ की एक आवश्यक बैठक शुक्रवार, 2 अक्टूबर को प्रतीक्षा बस स्टैंड दर्री में आयोजित होगी। इस बैठक में त्यौहार के दौरान फटाखा दुकानों के सुचारू संचालन, लाइसेंस प्रक्रिया और सुरक्षा मानकों को लेकर व्यापारियों के मध्य चर्चा भी की जाएगी। बैठक के संबंध में दर्री फटाखा संघ के अध्यक्ष मनीष साहू व सचिव छोटू गोयल द्वारा जानकारी प्रदान की गई। संघ द्वारा सभी इच्छुक व्यापारी भाइयों से निवेदन है कृपया तय समय के अनुसार सुबह 10:00 बजे उपास्थित होवे। बैठक में मुख्य रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी: • सुरक्षा के कड़े इंतजाम: प्रत्येक फटाखा दुकान पर अग्निशामक यंत्र (Fire Extinguisher), रेत से भरी बाल्टी और पानी की पर्याप्त व्यवस्था अनिवार्य रूप से रखनी होगी। • दुकानों की दूरी: सुरक्षा के लिहाज से दो दुकानों के बीच शासन के नियमानुसार पर्याप्त दूरी बनाए रखना आवश्यक होगा। • लाइसेंस प्रक्रिया: सभी व्यापारियों को समय पर अपने अस्थायी फटाखा लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी करने और वैध दस्तावेजों के साथ ही दुकान संचालित करना। • अवैध भंडारण पर रोक: रिहायशी इलाकों में पटाखों के अवैध भंडारण और बिना अनुमति बिक्री को पूरी तरह से प्रतिबंधित रखने पर जोर दिया जाएगा, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। बैठक में दर्री क्षेत्र के अनेक फटाखा व्यापारी और संघ के पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।