‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ का कटघोरा में स्वागत: नगर पालिका ने दिया पर्यावरण व स्वच्छता का संदेश

कटघोरा ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ )। गुजरात से निकली ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ के कटघोरा पहुंचने पर नगर पालिका परिषद द्वारा आत्मानंद स्कूल परिसर में भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नगर पालिका के अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में शामिल बाइकर्स का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद वीर नारायण सिंह को नमन कर की गई।

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए नगर पालिका परिषद की ओर से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत स्कूल परिसर में फलदार व छायादार पौधे रोपे गए। नगर पालिका सीएमओ एम. पी. तिवारी सहित निकाय के कर्मचारियों और सफाई मित्रों ने मिलकर पौधारोपण किया और पर्यावरण संवर्धन का संकल्प लिया।

साक्षरता बहनों ने किया आत्मीय स्वागत गुजरात से पहुंचे सेवाभावी बाइकर्स का साक्षरता बहनों ने तिलक लगाकर और माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। इसके पश्चात साक्षरता बहनों ने भी अतिथियों के साथ मिलकर ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत पौधरोपण में सहभागिता निभाई।

​‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत स्कूल परिसर में फलदार व छायादार पौधे रोपे गए। छुरी कला अध्यक्ष पद्मिनी देवांगन, पूर्व पालिका अध्यक्ष संतोषी दीवान, नगर पालिका सीएमओ एम. पी. तिवारी, निकाय कर्मचारियों तथा सफाई मित्रों ने मिलकर पौधारोपण किया और पर्यावरण संवर्धन का संकल्प लिया।

श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश कार्यक्रम के दौरान केवल पौधरोपण ही नहीं, बल्कि स्वच्छता को लेकर भी मिसाल पेश की गई। सफाई मित्रों, पालिका अमले और उपस्थित नागरिकों ने संयुक्त रूप से श्रमदान करते हुए स्कूल प्रांगण की साफ-सफाई की। सीएमओ ने गुजरात से आए सभी ‘सेवा मित्रों’ का आभार प्रकट करते हुए कहा कि सेवा, स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति समर्पित यह यात्रा समाज के लिए एक प्रेरणादायी पहल है।