
कोरबा/पाली तानाखार 5 नवम्बर 2023 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : कोरबा जिले के पाली तानाखार विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी रामदयाल उइके ने आज 12 गावों में डोर टू डोर संपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान प्रत्याशी रामदयाल उइके ने कहा की कांग्रेस याने अपराध, घोटाला और जमीनों के हेरा फेरी की गारंटी है और भाजपा याने विकास की गारंटी है। छ.ग. में कांग्रेस राज में सिर्फ अपराध और घोटाले ही हुए है विकास कार्य शून्य है। विकास सिर्फ कांग्रेस के नेता और उनके रिश्तेदारों के ही हुए है,आमजनता को अपनी छोटी से छोटी ज़रूरतों को पूरा करने संघर्ष करना पड़ा है। जहां जहां कांग्रेस के विधायक है वहां गुण्डागर्दी,जमीनों पर कब्जा,शराब के अवैध कारोबार को संरक्षण दिया गया है,बेलतरा को सुरक्षित और विकास के पथ पर अग्रसर सिर्फ भाजपा कर सकती है। गरीबों से आवास,स्मार्ट कार्ड छीनने का काम कांग्रेस ने किया है।