
कोरबा(सेंट्रल छत्तीसगढ़)हिमांशु डिक्सेना :- कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र के जंगल में आधा करोड़ का जुआ पकड़ाने की खबर से खलबली मची हुई है। चैतुरगढ़-जेमरा के जंगल में फड़ सजा कर जुआ खेलाए जाने की सूचना प्रभारी जिला पुलिस अधीक्षक यू.उदय किरण को मिली थी। एसपी के मार्गदर्शन में विशेष टीम ने एसआई कृष्णा साहू के नेतृत्व में मौके पर दबिश दी।