
कोरबा 18 अक्टूबर 2022 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : युवा कांग्रेस कोरबा ग्रामीण जिलाध्यक्ष विकास सिंह के आह्वाहन पर आज युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसईसीएल गेवरा दीपका प्रबंधन का घेराव कर जमकर प्रदर्शन किया गया। युवा काँग्रेस ने एसईसीएल प्रबंधन द्वारा क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को लेकर की जा रही नजर अंदाज़ी से नाराज युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शक्ति प्रदर्शन कर प्रबंधन का ध्यान आकृष्ट कराने का प्रयास किया।