कोरबा। औद्योगिक नगरी कोरबा के विकास और स्थानीय कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले NTPC कोरबा कांट्रेक्टर एसोसिएशन को नया नेतृत्व मिल गया है। एसोसिएशन की एक विशेष और महत्वपूर्ण बैठक में वरिष्ठ व लोकप्रिय ठेकेदार बिपिन सिंह को सर्वसम्मति से नया अध्यक्ष चुना गया है। उनके निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होने की घोषणा के साथ ही पूरे ठेकेदार संघ में हर्ष की लहर दौड़ गई।मिली जानकारी के अनुसार, NTPC कोरबा परिसर में आयोजित इस बैठक में बड़ी संख्या में स्थानीय और एसोसिएशन से जुड़े ठेकेदार शामिल हुए। बैठक के दौरान संगठन की मजबूती और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। इसी कड़ी में नए अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई, जहाँ उपस्थित सभी ठेकेदारों ने एक सुर में बिपिन सिंह के नाम का प्रस्ताव रखा। संगठन में उनकी सक्रियता और कुशल व्यवहार को देखते हुए बिना किसी विरोध के सभी ने हाथ उठाकर सर्वसम्मति से उनके नाम पर मुहर लगा दी।उत्साह का माहौल, जमकर हुई आतिशबाजी और स्वागतबिपिन सिंह के अध्यक्ष चुने जाने की आधिकारिक घोषणा होते ही बैठक स्थल पर उपस्थित ठेकेदारों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया। छोटे-बड़े सभी ठेकेदारों ने आगे बढ़कर नवनियुक्त अध्यक्ष को फूलों का बड़ा हार पहनाया और मिठाई खिलाकर इस शानदार जीत की बधाई दी। इस दौरान समर्थकों ने आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। ठेकेदारों का कहना है कि बिपिन सिंह के नेतृत्व में संगठन को एक नई दिशा मिलेगी और सभी आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे।ठेकेदारों के हितों की रक्षा मेरी पहली प्राथमिकता: बिपिन सिंहअध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद नव-निर्वाचित अध्यक्ष बिपिन सिंह ने सभी ठेकेदारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “साथियों ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करूँगा। NTPC प्रबंधन और कांट्रेक्टर्स के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में कार्य करना मेरी प्राथमिकता होगी। ठेकेदारों को आने वाली व्यावहारिक दिक्कतों और स्थानीय समस्याओं का त्वरित समाधान कराया जाएगा और संगठन के हर सदस्य के हितों की रक्षा की जाएगी।”इस अवसर पर एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित भारी संख्या में ठेकेदार और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने बिपिन सिंह को उनके नए कार्यकाल के लिए ढेरों शुभकामनाएं और बधाई संदेश दिए।