
कटघोरा। क्षेत्र में कंप्यूटर शिक्षा एवं कौशल विकास के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बना चुके AISECT आकाश कंप्यूटर कॉलेज कटघोरा में नए शैक्षणिक सत्र हेतु प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। संस्थान में DCA, PGDCA, MS Office, Tally सहित विभिन्न रोजगारोन्मुखी कंप्यूटर पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिए जा रहे हैं।

संस्थान द्वारा विद्यार्थियों को नियमित कक्षाओं के साथ-साथ प्रायोगिक प्रशिक्षण, कंप्यूटर लैब सुविधा एवं करियर मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाता है। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के अनेक विद्यार्थी यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने कौशल का विकास कर रहे हैं।

संस्थान प्रबंधन ने बताया कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में कंप्यूटर शिक्षा रोजगार एवं करियर निर्माण का महत्वपूर्ण आधार बन चुकी है। ऐसे में विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को किसी भी कोर्स में प्रवेश लेने से पहले संबंधित संस्था, पाठ्यक्रम, प्रशिक्षण व्यवस्था एवं उपलब्ध सुविधाओं की सही जानकारी प्राप्त करनी चाहिए तथा किसी भी प्रकार की भ्रामक या अपुष्ट जानकारी पर विश्वास नहीं करना चाहिए।

संस्थान संचालक आकाश दीप मनकर ने अपील करते हुए कहा कि AISECT आकाश कंप्यूटर कॉलेज कटघोरा विद्यार्थियों को जिम्मेदारीपूर्वक कंप्यूटर एवं कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

संस्थान का उद्देश्य केवल प्रमाणपत्र प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को व्यवहारिक ज्ञान, तकनीकी दक्षता एवं रोजगार के अवसरों के लिए तैयार करना है।उन्होंने बताया कि संस्थान में प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को करियर संबंधी मार्गदर्शन भी दिया जाता है तथा समय-समय पर प्लेसमेंट कैंप एवं रोजगार संबंधी गतिविधियों की जानकारी उपलब्ध कराई जाती है, जिससे छात्र-छात्राओं को रोजगार के अवसरों तक पहुंचने में सहायता मिल सके।
प्रवेश प्रारंभ है। इच्छुक विद्यार्थी शीघ्र संपर्क कर अपना प्रवेश सुनिश्चित करें।