डॉ विजय राठौर को जिलाध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा से बनाया गया

सेंट्रल छत्तीसगढ़ / विनोद उपाध्याय (हरदी बाजार ).. विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी प्रदेश/ जिला के शीर्ष नेतृत्व के शुभाशीष से जिला कोरबा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जिलाध्यक्ष डॉ विजय राठौर को दायित्व सौंपे जाने पर हृदय से आभार व्यक्त करते हुए संकल्पबद्ध हो कर अपनी सम्पूर्ण शक्ति, सामर्थ्य और परिश्रम के साथ कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संगठन को और अधिक सशक्त, संगठित एवं उत्कर्ष की ओर अग्रसर करने का कार्य करने का संकल्प लिया है डॉ विजय राठौर ने विश्वास दिलाया है कि हम सब मिलकर सेवा, संगठन और समर्पण के मार्ग पर चलते हुए ‘विकसित भारत’ का मार्ग प्रशस्त करेंगे डॉ विजय राठौर जी के जिला अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं सहित ईस्ट मित्र समाज में उत्साह है ।