कोरबा : काँग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में श्रम कल्याण आयोग के सदस्य नवीन सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी.

कोरबा/पाली 23 फरवरी 2023 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए 21 फरवरी से मेहमानों का आना शुरू हो जाएगा। 23 को स्टेयरिंग कमेटी के सदस्य राजधानी पहुंचेंगे। शनिवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी आठ नेताओं को राष्ट्रीय अधिवेशन में समन्वय की जिम्मेदारी दी है। राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए यह पदाधिकारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के बीच कोआर्डिनेशन करेगी। 24 से 26 फरवरी तक कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन होगा।

प्रदेश में पहली बार होने जा रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए बड़ी स्तर पर तैयारियां चल रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने समन्वय समिति के सदस्यों की सूची जारी की है। अधिवेशन मे प्रदेश के प्रमुख लोगों को जवाबदारी दी गई है जिसमें फूड विभाग में चेयरमैन मंत्री अमरजीत भगत को दिया गया है वही कोरबा जिले के पाली के राज्य श्रम कल्याण आयोग के सदस्य नवीन सिंह को अधिवेशन के लिए फूड समिति अहम जिम्मेदारी सौपी गई है। कांग्रेस के इस राष्ट्रीय अधिवेशन में मेहमाननवाजी का पूरा ख्याल रखा जाएगा। सम्मेलन में देशभर से लोग पहुचेंगे, लिहाजा होटल के कमरों से लेकर रेस्ट हाउस, फ्लैट, बिल्डरों के कमरों में भी सुविधाओं का ख्याल रखा गया है। सम्मेलन में 2 लाख से अधिक लोगों के पहुंचने की संभावना है।