कोरबा : प्रकाश इंडस्ट्रीज पहुंचे राज्य श्रम कल्याण मण्डल के सदस्य नवीन सिंह.. श्रमिकों के लिए राज्य शासन द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी.

कोरबा 15 फरवरी 2023 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : राज्य श्रम कल्याण मंडल छत्तीसगढ़ शासन द्वारा श्रम विभाग की योजनाओं की पुरी पुरी जानकारी देने एवम् प्रत्येक श्रमिक को पंजीयन कराकर लाभ लेने के सम्बंध में न्यू सर्किट हाउस जांजगीर में आज 14 फ़रवरी को आयोजित श्रमिक सम्मेलन में पहूँचे प्रकाश इंडस्ट्रीस लिमिटेड,के एस के पावर एवम् आसपास के संस्थानो में कार्यरत श्रमिक भाईयो व बहनो सहीत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राज्य श्रम कल्याण मंडल के सदस्य नवीन सिंह ने कहा प्रदेश की संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने श्रमिकों के आर्थिक उत्थान हेतु अनेको जन कल्याणकारी योजनाओं को प्रारंभ किया है जिसका सीधा सीधा लाभ हमारे प्रदेश के श्रमिक भाई बहनो को मिल रहा है।

श्रमिकों एवम् उनके परिवार के सदस्यों के सुखमय जीवन हेतु चल रही योजनाओं एवम् नवीन योजनाओं नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना,श्रद्धांजलि योजना,दिव्याँग सहायता योजना के प्रस्ताव दिये जाने की बात कही ।कार्यक्रम में सारिक रईस (सदस्य-राज्य श्रम कल्याण मंडल) हरप्रसाद साहू जी राघवेंद्र सिंह (अध्यक्ष ज़िला कांग्रेस कमेटी जांजगीर),भगवान दास गढ़वाल(अध्यक्ष नगर पालिका जांजगीर),दिनेश शर्मा(सदस्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी),लोकेश साहू(निज सचिव अध्यक्ष श्रम कल्याण मंडल),संतोष शर्मा(नगर कांग्रेस जांजगीर),चुनामडी राठौर(अध्यक्ष कृषि उपज मंडी),घनश्याम पाणिग्रही(श्रम अधिकारी),शैलेंद्र तिवारी(निरीक्षक श्रम),राहुल पटेल(सहायक संचालक ऊद्योगिक सुरक्षा एवम् स्वास्थ्य) काफी संख्या में श्रमिकजन पार्षदगण ,प्रमुख कांग्रेसजनो के साथ क्षेत्र के नागरिकों की उपस्थिति रही।