कटघोरा : PM मोदी के जन्मदिन पर कटघोरा भाजयुमो मण्डल ने लगाया रक्तदान शिविर.. 15 दिन तक चलेंगे सेवा कार्यक्रम

कोरबा/कटघोरा 17 सितम्बर 2022 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) :भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमों ) कटघोरा मण्डल ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन को खास तरीके से मनाया। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) पीएम मोदी के जन्मदिवस को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।। 17 सितंबर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्त दान शिविर का आयोजन किया। जिसमें बड़ी संख्या में भाजयुमों कार्यकर्ताओं ने बद्व चढ़ कर रक्तदान किया। भाजयुमो की तरफ से शनिवार से अगले 15 दिन तक शहर में विभिन सेवा कार्यक्रम किए जाएंगे। 15 दिवसीय वि‌भिन्न आयोजनों के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा ने अपनी कार्ययोजना तैयार कर ली है।

कटघोरा भाजयुमो अध्यक्ष समजीत सिंह ने बताया कि सेवा पखवाड़े की शुरुआत आज 17 सितंबर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मोत्सव से शुरू की गई है जो गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक चलेगा। सेवा पखवाड़ा के पहले दिन यानी पीएम मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को भाजयुमो द्वारा पूरे जिलें में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान शिविर लगाया गया है इसके बाद रोजाना शहर के हर हिस्से में सेवा कार्यक्रम भी किए जाएंगे।

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पवन गर्ग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन सेवा, समर्पण और बलिदान का पर्याय है। उनका जीवन राष्ट्र निर्माण के पथ की एक यात्रा है। इसलिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस को मोर्चा ने सेवा पखवाड़ा (17 सितंबर से 2 अक्टूबर) के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तेजस्वी सूर्या ने सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रमों की विधिवत घोषणा करते हुए मोर्चा के सभी प्रदेशाध्यक्षों को इसका सरकुर्लर जारी कर दिया है।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष पवन गर्ग, भाजयुमों मण्डल कटघोरा अध्यक्ष समजीत सिंह,युवा मोर्चा प्रभारी विवेक मार्कण्डेय, जय गर्ग एवं मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे ।