दो भाइयों के मध्य हो रहे झगड़े को सुलझाने गया युवक हुआ चाकू बाजी का शिकार

कोरबा(सेंट्रल छत्तीसगढ़)अजय राय:- दर्री थानां अन्तर्गत आने वाले अयोध्यापुरी चौक मे दिन दहाड़े चाकूबाजी की घटना से एक युवक घायल हो गया। दरअसल अयोध्यापुरी चौक स्थित मंदिर बतौर पुजारी का कार्य केरने वाले दो सगे भाइ वेदप्रकाश दुबे व भुनेश्वर दुबे के मध्य किसी विषय को लेकर विवाद हो रहा था। जिसे शांत कराने का प्रयाश करते हुए बीच बचाव में अयोध्यापुरी निवासी विकास सिंह को वेद प्रकाश ने सब्जी काटने के चाकू से पेट पर वार कर घायल कर दिया।
घटना कि जानकारी मिलते ही घायल को दर्री पुलिस ने समय रहते NTPC के विभागीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ विकास की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
घटना को अंजाम देने के बाद भी आरोपी युवक द्वारा पूरे मोहल्ले में अभद्रता पूर्ण व्यवहार करते हुए गाली गलौच भी करने लगा।
112 की टीम द्वारा आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया हैं।